Overview of Windows Operating System in PC Packages with AI Tool New Syllabus

Overview of Windows Operating System in PC Packages with AI Tool New Syllabus

(PC Packages with AI Tools | PGDCA & DCA 1st Sem (नया सिलेबस 2026) MCU Bhopal)

आज के समय में Computer हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। चाहे School, University, Office, Bank, Hospital, Railway, Industry, Online Education, Internet या Entertainment की बात हो, लगभग हर कार्य Computer के माध्यम से किया जाता है।

लेकिन क्या केवल Computer के Hardware (जैसे Monitor, Keyboard, Mouse, CPU आदि) से Computer कार्य कर सकता है?

उत्तर है – नहीं।

Computer को कार्य करने के लिए एक ऐसे विशेष Software की आवश्यकता होती है जो Hardware और User के बीच समन्वय स्थापित करे। इस विशेष Software को Operating System (OS) कहा जाता है।

Windows दुनिया का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला Operating System है। वर्तमान समय में Windows 11 इसका नवीनतम और आधुनिक संस्करण है, जिसमें बेहतर सुरक्षा (Security), आकर्षक Interface, तेज प्रदर्शन (Performance) तथा AI आधारित सुविधाएँ (AI Features) उपलब्ध हैं।

Operating System क्या है?

Operating System (OS) एक System Software है जो Computer के सभी Hardware और Software को नियंत्रित (Control) एवं प्रबंधित (Manage) करता है तथा User और Computer के बीच Interface (माध्यम) का कार्य करता है।

अर्थात् Operating System वह Software है जो Computer को चालू होने से लेकर बंद होने तक सभी आवश्यक कार्यों का संचालन करता है।

परिभाषा : Operating System एक ऐसा System Software है जो Computer के Hardware Resources का प्रबंधन करता है तथा उपयोगकर्ता को Computer का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।

Operating System को समझने का उदाहरण

मान लीजिए कि एक School में

  • विद्यार्थी = User
  • शिक्षक = Operating System
  • पुस्तकालय = Computer Hardware

विद्यार्थी सीधे पुस्तकालय के सभी रिकॉर्ड नहीं संभाल सकते।

वे शिक्षक की सहायता से आवश्यक पुस्तक प्राप्त करते हैं।

इसी प्रकार

  • User सीधे Hardware से संपर्क नहीं करता।
  • Operating System User की Command को समझता है।
  • फिर Hardware को निर्देश देता है।
  • Hardware कार्य पूरा करता है।
  • परिणाम वापस User को दिखाई देता है।



Operating System के मुख्य कार्य

User Interface उपलब्ध कराना

Operating System User को Computer चलाने के लिए एक सरल Interface प्रदान करता है।iuy

Windows 11 में यह Interface निम्न भागों से मिलकर बना होता है—

  • Desktop
  • Start Menu
  • Taskbar
  • Icons
  • Windows
  • File Explorer
Memory Management

Operating System Computer की RAM का प्रबंधन करता है।

इसके अंतर्गत—

  • Memory Allocate करना
  • Memory Free करना
  • कई Programs को Memory उपलब्ध कराना

शामिल है।

उदाहरण

यदि एक साथ MS Word और Google Chrome खुले हैं, तो Operating System दोनों को RAM उपलब्ध कराता है।

 

Process Management

Computer में चल रहे सभी Programs को Process कहा जाता है।

Operating System तय करता है—

  • कौन-सा Program पहले चलेगा।
  • कौन-सा बाद में चलेगा।
  • किसे अधिक CPU Time मिलेगा।

File Management

Operating System सभी Files एवं Folders का प्रबंधन करता है।

इसके माध्यम से User—

  • File Create कर सकता है।
  • Save कर सकता है।
  • Rename कर सकता है।
  • Copy कर सकता है।
  • Delete कर सकता है।

Search कर सकता है।

Device Management

Computer से जुड़े सभी Devices का नियंत्रण Operating System करता है।

जैसे—

  • Keyboard
  • Mouse
  • Printer
  • Scanner
  • Webcam
  • Speaker
  • Microphone
Security Management

Operating System Computer को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करता है।

जैसे—

  • Password
  • PIN
  • Fingerprint Login
  • Face Recognition
  • Windows Security
  • Firewall

Software Management

Operating System Software को Install तथा Uninstall करने की सुविधा देता है।

उदाहरण

  • MS Office Install करना
  • VLC Media Player Install करना
  • Adobe Reader Install करना

 

Network Management

Operating System Internet एवं Network का प्रबंधन करता है।

जैसे—

  • Wi-Fi से Connect होना
  • LAN का उपयोग
  • Internet Sharing
  • Bluetooth

Windows Operating System की प्रमुख विशेषताएँ 

Graphical User Interface (GUI)

Windows में Command याद रखने की आवश्यकता नहीं होती।

Mouse की सहायता से आसानी से कार्य किया जा सकता है।

User Friendly

Windows का Interface सरल एवं आकर्षक है।

नया उपयोगकर्ता भी इसे आसानी से सीख सकता है।

Multitasking

Windows एक साथ कई Programs चलाने की सुविधा देता है।

उदाहरण

  • MS Word
  • Excel
  • Chrome
  • Calculator

एक साथ खोले जा सकते हैं।

Plug and Play

नया Hardware जोड़ते ही Windows अधिकांश Devices को स्वतः पहचान लेता है।

उदाहरण

USB Pen Drive लगाने पर वह तुरंत दिखाई देने लगती है।

Security Features

Windows में अनेक सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं—

  • Windows Security
  • Firewall
  • Antivirus Support
  • Device Encryption
  • BitLocker (कुछ संस्करणों में)

Automatic Updates

Windows समय-समय पर स्वयं Update होकर नए Features तथा Security सुधार प्रदान करता है।

Networking Support

Windows आसानी से Internet एवं अन्य Computers से जुड़ सकता है।

AI आधारित सुविधाएँ

Windows 11 में AI आधारित आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जैसे—

  • Microsoft Copilot
  • AI Search
  • Smart Suggestions
  • AI Writing Assistance (कुछ समर्थित Apps में)
  • Voice Typing

Live Captions

Windows 11 की प्रमुख विशेषताएँ

Windows 11 में पहले की तुलना में कई नए सुधार किए गए हैं।

नया Start Menu

Start Menu स्क्रीन के मध्य (Center) में प्रदर्शित होता है।

नया Taskbar

Taskbar अधिक आधुनिक एवं व्यवस्थित दिखाई देता है।

Snap Layouts

एक साथ कई Windows को व्यवस्थित तरीके से स्क्रीन पर लगाया जा सकता है।

Widgets

मौसम, समाचार, कैलेंडर आदि की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होती है।

Virtual Desktop

एक ही Computer पर अलग-अलग Desktop बनाकर अलग कार्य किए जा सकते हैं।

बेहतर Performance

Windows 11 पहले की तुलना में तेज एवं अधिक स्थिर (Stable) है।

बेहतर Security

Windows 11 में आधुनिक Hardware आधारित सुरक्षा सुविधाओं का समर्थन किया गया है।

 

Conclusion (निष्‍कर्ष)

उम्‍मीद है आपको ये जानकारी अच्‍छे से समझ आ गई होगी. यदि आपको किसी प्रकार की कोई समस्‍या है तो आप मुझे फीडबैक दे सकते है.

Exit mobile version